पलिया: शंकर पुरवा गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा पुलिस ने सास समेत पति के खिलाफ दर्ज किया मामला
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मझगई थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा गांव में बीते 11 में 2024 को शराब के नशे में धुत होकर पीड़िता पूनम देवी के पति विष्णु ने जमकर पीटा था। शिकायत करने पर सास ने अपशब्दों से पीड़िता को नवाजा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामले की जांच उप निरीक्षक मोहम्मद मुस्ताक को सौंपी है।