औराई: अलमऊ हाल्ट पर रेलवे ट्रैक पर मिला 21 वर्षीय विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
Aurai, Bhadohi | Aug 20, 2024 पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर अलमऊ हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे लालानगर निवासी 21 वर्षीय खुशबू सरोज का शव मिला। जानकारी पर पहुंची गोपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रेन से कटने से मौत होने का मामला बता रही है।