औराई: औराई : औराई गांव की पीएम आवास लाभार्थी को लाल किले के कार्यक्रम का न्योता, फ्लाइट टिकट भी मिला
Aurai, Bhadohi | Aug 13, 2024 स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित परेड कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी चमेला देवी को विशिष्ट आमंत्रण मिला है। औराई ब्लॉक के औराई गांव निवासी चमेला देवी और उनके पति सुखलाल यादव को आमंत्रण पत्र के साथ दिल्ली जाने और वापस आने का फ्लाइट टिकट भी सरकार की तरफ से भेजा गया है।