औराई: औराई : औराई में भाजपा ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, शामिल हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी
Aurai, Bhadohi | Aug 11, 2024 भाजपा युवा मोर्चा ने औराई विधानसभा में तिरंगा बाइक रैली निकाली। यात्रा का शुभारंभ काशीराज इंटर कालेज मैदान से हुआ और उगापुर होते हुए यात्रा का समापन औराई ब्लॉक के शहीद स्थल पर हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता के जय के नारे भी लगाए गए।