औराई: ट्रेन में छूटा महिला का पर्स रेलवे पुलिस ने ज्ञानपुर स्टेशन पर खोजा, पर्स में थे ₹40 हजार से अधिक रुपए
Aurai, Bhadohi | Aug 16, 2024 ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का पर्स ट्रेन में छूट गया और महिला वाराणसी स्टेशन पर उतर गई लेकिन जब महिला को पर्स खोने का एहसास हुआ तब उन्होंने वाराणसी कैंट पर इसकी सूचना दी। ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी थी। लेकिन कैंट से इसकी सूचना ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दी गई। ट्रेन ज्ञानपुर स्टेशन पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस ने महिला का पर्स खोज लिया।