चाचौड़ा: गुना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बीनागंज में कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया, दिग्विजय की यात्रा में शामिल
Chachaura, Guna | Nov 11, 2026 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 नवंबर को गुना पहुंचे। चाचौड़ा के बीनागंज में बाईपास पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत कर मुलाकात की। इसके बाद जीतू पटवारी गुना के राघोगढ़ पहुंचे जहा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा में शामिल हुए। मंच से सभा को संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए।