बहेड़ी: नैनीताल रोड स्थित साईं सुधा बैंक्वेट हॉल के सामने कन्फैक्शनरी की दुकान में दस दिन के अंदर दूसरी बार हुई चोरी
बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित साईं सुधा बैंक्वेट हॉल के सामने स्थित यश कन्फैक्शनरी को दस दिन के अंदर दूसरी बार बेखौफ चोरों ने अपना निशाना बनाया है और पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है जबकि पहली बार हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी और तीन चोरों में से दो के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे थे।