दरभंगा: महिला के हत्या करने मामले में दरभंगा कोर्ट ने रामदेव सदा को माना दोषी ,28 मार्च को सुनाया जाएगा सजा
प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत की अदालत ने सिमरी थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक मुसहरी निवासी रामदेव सदा को एक अज्ञात महिला की हत्या मामले में दोषी घोषित किया है।कोर्ट ने आरोपी को सजा अवधि का निर्धारण के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 28 मार्च की तिथि निर्धारित की है।3 सितंबर 2011 को शास्त्री चौक के निकट भवेश उपाध्याय के खेत में शव मिला था।