कानपुर: फजलगंज फैक्ट्री में लगी आग, फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
फजलगंज थाना क्षेत्र के गड़रियन पूरर्व की एक फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई।मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिलते फायर विभाग की टीम में मौके पर पहुंची।फजलगंज फायर स्टेशनसे तीन यूनिट पनकी से और एक यूनिट किदवई नगर से मौके पर पहुंचीऔर कुछ ही देर में आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।