उत्तराखंड में भारी बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश के चलते प्रदेश में 142 सड़कें बंद हो गईं, हालांकि 54 सड़कों को खोल दिया गया है और अब 88 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा 37 सड़कें चमोली, 29 पौड़ी, 27 उत्तरकाशी और 17 सड़कें टिहरी में बंद हुई हैं। वहीं, देहरादून में मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Tehri, Tehri Garhwal | Jul 22, 2026