कोंडागांव: पुलिस विभाग कोंडागांव ने 1 जुलाई से देश भर में लागू होने वाले नए कानून की जानकारी देने हेतु ऑडिटोरियम में रखा कार्यशाला
26 जून को नगर पालिका के ऑडिटोरियम में 1 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओपी रूपेश कुमार, डीपीओ प्रदीप झा, थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के द्वारा जानकारी दी गई।