उप विकास आयुक्त, बेगूसराय श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में 2,27,484 वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं तथा 10,313 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। भरण-पोषण अधिनियम के तहत दर्ज 238 वादों में से 205 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 33 लंबित हैं।
उप विकास आयुक्त ने लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन, एल्डर हेल्पलाइन 14567 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण, थानों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग पंजी संधारण तथा अनुमंडलीय अस्पतालों में अलग काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, आधार सीडिंग अभियान, जीवन प्रमाणीकरण में असमर्थ पेंशनधारियों को घर पर सुविधा तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat