हसपुरा: बिहटा गांव के मंगराहाट स्थित बक्सबाबा के मंदिर में नागपंचमी पर्व पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हसपुरा तहसील के बिहटा गांव के मंगराहाट स्थित बक्सबाबा के मंदिर में नागपंचमी पर्व को लेकर सोमवार की सुबह से पूजा - अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पुजारी भरत तिवारी सहित पूजा कमिटी के सदस्य व मुखिया सत्येंद्र पासवान ने बताया की श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो जिसे लेकर पुलिस बल लगाए गए हैं। मेडिकल टीम भी तैनात थी।