भगवानपुर: पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सूर्यपुरा-जयरामपुर दुर्गा मंदिर के कायाकल्प का दिया भरोसा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सूर्यपुरा-जयरामपुर में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही मेला परिसर का जायजा लिया