करछना: खाई गांव में एक ग्रामीण के घर से विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव निवासी बालमुकुंद शर्मा के घर में बुधवार दोपहर के वक्त एक विशाल काय अजगर सर्फ निकलने पर हड़कंप मच गया। देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उपस्थित लोगों ने डायल 112 पुलिस को जानकारी देते हुए लाठी डंडा के माध्यम से अजगर सर्फ को बाहर निकाल। इसके बाद रेस्क्यू कर एक बोरी में भरकर जंगल में छोड़ दिया गया।