हसपुरा: पटेल पुस्तकालय में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई, पेंशनरों ने समस्याओं पर की चर्चा
हसपुरा शहर के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के सभाकक्ष में रविवार को बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता जगदानंद लाल कर्ण व संचालन सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। सचिव ने पेंशनर समाज के सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा 30 नवंबर तक जीवन प्रमाणपत्र बैंक अधिकारी के पास अवश्य जमा कर देंगे।