सुल्तानपुर को मिली विकास कार्यों की सौगात, ओम बिरला ने किया इंडोर खेल स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में लोकसभा स्पीकर Om Birla ने मंगलवार को मल्टीपरपज इंडोर खेल स्टेडियम सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। खेलो इंडिया योजना के तहत निर्मित अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और नए अवसर मिलेंगे।इस दौरान सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ओम बिरला ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे, हर खेत को सिंचाई का लाभ मिले और ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से पूरी मजबूती के साथ जुड़ें। इसी संकल्प के अनुरूप विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
#OmBirla #Sultanpur #KheloIndia #SportsStadium #Development #RajasthanNews #BundiNews #KotaNews #NarendraModi #BreakingNews #NitinBabarJournalist