खगड़िया: हरिपुर में पति ने की चाकू मारकर पत्नी की हत्या, सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत वार्ड 12 में ससुराल आए पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मृतका जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव निवासी सनोहर कुमार की 28 वर्षीया पत्नी रिंकू कुमारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम खगड़िया सदर अस्पताल कराया।