बैरसिया: भोपाल के कमला नगर थाना इलाके में 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार का मामला
Berasia, Bhopal | Aug 23, 2026 भोपाल के कमला नगर थाना इलाके में 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 52 वर्षीय व्यक्ति उसे घूमने और खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद घर के पास स्थित सुलभ शौचालय में उसके साथ ज्यादती की। नाबालिग की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा। भाई ने परिजन को सूचना दी।