ठेठईटांगर: अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने वाला युवक गिरफ्तार, युवती की हत्या का खुलासा
सिमडेगा पुलिस ने अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी अनित एक्का को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 12:30 बजे एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में युवती झरना टोप्पो की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 24 सितंबर को मच्छकटा जंगल में युवती की हत्या कर शव दफनाया और अगले दिन अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज कराई।