नावकोठी: भूमि विवाद निपटारे के लिए नावकोठी थाना में जनता दरबार, दो नए मामले दर्ज
थाना परिसर नावकोठी में भूमि विवाद के निपटारी के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में सुनवाई के लिए दो नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान कोई पुराना मामला का निष्पादन नहीं हो सका। दर्ज मामला पहसारा के नीरज कुमार जोगी सिंह सैदपुर के पूनम देवी और नंदकिशोर चौधरी का है। इस अवसर पर सीओ सूरज कुमार सहायक थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला मौजूद थे।