नावकोठी: पहसारा के ए वन ईंट चिमनी से पुलिस ने चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
थाना क्षेत्र के पहसारा के A1 ईंटचिमनी पर से शुक्रवार को पुलिस ने चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की मटिहानी थाना के रामदीरी के रंकज कुमार प्रियांशु कुमार रौनक कुमार तथा तेघड़ा थाना के आधारपुर के गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।