नावकोठी: पीरनगर में महाशिवरात्रि पर सीताराम संकीर्तन के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष शामिल हुए
प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम हेतु मंगल शोभा कलश यात्रा का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर मंगल कलश लेकर ग्राम प्रदक्षिणा कर लोगों को संकीर्तन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। शोभा कलश यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा मुखिया राष्ट्रपति कुमार आदि मौजूद थे