नावकोठी: रजाकपुर और गौरीपुर के बीच खेत में महिला की सिर कटी लाश मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी
नावकोठी थाना क्षेत्र के गौरीपुर और रजाकपुर के बीच खेत में एक महिला की सिर कटी जीर्ण शीर्ण लाश गुरुवार को मिली है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं आसपास के गांव के लोग शव की पहचान में जुट गया लेकिन उसका कोई शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में सक्रिय था।