नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय के गेहूं खेत से बाइक मिस्त्री का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नावकोठी थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के सामने स्टेट बोर्डिंग के बगल में गेहूं के खेत से एक पुरुष की लाश पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान हसनपुर बागर के वार्ड नंबर 7 मोहम्मद शमीम का 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नसीम उर्फ छोटू के रूप में की गई है। वह घूम घूम कर बाइक ठीक करने का काम करता था। मंगलवार से ही लापता था। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है