नावकोठी: रजाकपुर में पीपीआर रोग से बचाव के लिए बकरियों का मुफ्त टीकाकरण किया गया, दो दर्जन बकरियों को टीका लगाया गया
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर के वार्ड नंबर 11 में पीपीआर रोग से बचाव के लिए बकरियां में मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विष्णु प्रभाकर ने किया। उन्होंने कहा कि बकरियां में होने वाले पीपीआर रोग से बचाव के लिए मुफ्त में टीकाकरण किया जा रहा हैं। दो दर्जन बकरियों को टीका लगाया गया।