नैनीताल से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बचा ली गई। मामला रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट का है, जहाँ नदी के तेज बहाव में एक 32 वर्षीय व्यक्ति अचानक बह गया और पानी के बीच फंस गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और बिना वक्त गंवाए एक त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने बेहद साहसिक प्रयास करते हुए उफनती लहरों के बीच से व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। उत्तराखंड पुलिस के इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Nanitaal #Uttrakhandpolice