“मां की सौगंध… नौकरी के बदले एक पैसा नहीं लिया!” हरदा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोपों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी। रावत ने मां की सौगंध लेते हुए कहा कि उन्होंने नौकरी देने के बदले कभी एक पैसा नहीं लिया और न ही चाय-पानी तक स्वीकार किया।
रावत ने कहा कि राजनीतिक पद देने या किसी की सिफारिश के बदले भी उन्होंने कभी कोई सौदा नहीं किया। साथ ही उन्होंने खुद को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि 2017 और 2022 में भी उन पर ऐसे आरोप लगाए गए थे।
अपने सहयोगी चंदन की संपत्ति सीज किए जाने पर चिंता जताते हुए रावत ने कहा कि अपने ऊपर लगे कलंक को मिटाने के लिए वह आखिरी दम तक संघर्ष करते रहेंगे।
Indian National Congress Uttarakhand