*देहरादून नेहरू कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और लूट!*
17 सितंबर रात करीब 11 बजे की बात है। घर का मुखिया अपने माता-पिता के पास गया था, घर में पत्नी और बच्चे अकेले थे।
आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर 6-7 लोग जबरन घर में घुस आए।
- घर में रखे 50,000 रुपये नकद लूट कर ले गए
- अकेली महिला के साथ धक्का-मुक्की और छेड़छाड़ की
- चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए
पीड़ित परिवार ने *18.09.2026 को थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून में लिखित शिकायत दी है*, जिस पर पुलिस ने रिसीविंग स्टैंप भी लगा दिया है।
परिवार डरा हुआ है और मांग कर रहा है:
1. घर के आस-पास की CCTV फुटेज तुरंत सुरक्षित की जाए
2. ले गई नकदी बरामद हो
3. महिला के साथ हुई बदतमीजी पर सख्त कार्रवाई हो
4. परिवार को सुरक्षा दी जाए
*देहरादून पुलिस से निवेदन है इस मामले में जल्द न्याय करें।*
#Dehradun #NehruColony #DehradunNews #DehradunCrime #Uttarakhand #UttarakhandPolice #DehradunPolice #WomenSafety #JusticeForFamily #ViralNewsDehradun #DehradunCity #DoonValley #Help