लाडनूं: कसूंबी गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, पिकअप में सवार पिता पुत्र हुए गंभीर रूप से घायल
Ladnu, Nagaur | Aug 19, 2024 लाडनूं के कसूंबी गांव के निकट अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलटने से पिकअप में सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दो ही घायलों को निजी वाहन की सहायता से लाडनूं के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस भी मौके पर पहुंची।