अमरिया: अकबरगंज के तालाब से निकलकर गांव की नाली में पहुंचा मगरमच्छ, रातभर मची अफरा-तफरी
जहानाबाद क्षेत्र के अकबरगंज गांव में उस समय हड़कंप मच गया, बीती देर रात एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव के पास नाली में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पिंजरे में कैद कर लिया। कई दिनों से मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित थे