मथुरा: दिल्ली कार धमाके में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस ने विकास बाजार गांधी प्रतिमा के नीचे दी श्रद्धांजलि
मथुरा शहर कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाके में मारे गए निर्दोष लोगों को आत्म शांति एवं श्रद्धांजलि सभा का गुरुवार की शाम आयोजन किया गया विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे कैंडल जलाकर निर्दोष लोगों की हुई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।