मथुरा: आईआईटी रुड़की की टीम ने बांके बिहारी मंदिर का निरीक्षण किया, बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया सर्वे
जग प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ देखते हुए हाई पावर कमेटी द्वारा गठित आईआईटी रुड़की की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को बांके बिहारी मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने बांके बिहारी की बनावट व मंदिर की व्यवस्थाओं का सर्वे किया। जिससे दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधा मुहैया कराई जा सके