मथुरा: बागेश्वर धाम की सनातन पदयात्रा ने उत्तर प्रदेश सीमा में किया प्रवेश, कोसीकला में हुआ भव्य स्वागत
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में निकाली सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार कि शाम हरियाणा से निकलकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है कोसीकलां पहुंचने पर पदयात्रा का श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया जैसे यात्रा ने यूपी सीमा में प्रवेश किया तो वातावरण जय श्री राम सनातन धर्म अमर रहे से गूंजायमान होता रहा