जनसुनवाई में कलेक्टर ने 338 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 338आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में ग्राम खैरोना निवासी हरमन यादव द्वारा वृद्धापेंशन स्वीकृत कराये जाने,ग्राम पिपलखेडा निवासी रामाराजा यादव द्वारा भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने,नईसराय निवासी श्रृद्धा रघुवंशी द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति दिलाये जाने,अथाईखेडा निवासी सपना बाई द्वारा समग्र आईडी अलग करवाये जाने,अशोकनगर निवासी कपिल ओझा द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम घटावदा निवासी मंगलसिंह बाल्मीक द्वारा विकलांग सर्टिफिकेट बनवाये जाने,ग्राम परासरी निवासी मन्ना रघुवंशी द्वारा सीमांकन के बाद कब्जा दिलाये जाने,ईसागढ निवासी पवन सोनी द्वारा पशु लोन दिलाये जाने,ग्राम करईयाराय निवासी रीना अहिरवार द्वारा बच्चे के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,भैरोगढ निवासी संध्या यादव द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति दिलाये जाने,अशोकनगर निवासी सुखदेव बंजारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम बरोदिया तूमैन निवासी रामकली बाई द्वारा सीमांकन का आादेश अमल कराये जाने,अशोकनगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्लाट पर कब्जा करने सहित अन्य समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टरश्रीमती सोनम जैन,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#AshokNagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026