जामताड़ा: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
बैंक अधिकारी बनकर ATM कार्ड बंद होने का झांसा देता था आरोपी, ATM नंबर, CVV और OTP हासिल कर ई-वॉलेट से करता था साइबर ठगी; तीन मोबाइल और चार सिम कार्ड जब्त
जामताड़ा, झारखंड। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोकनियां निवासी प्रहलाद दास (31 वर्ष), पिता स्वर्गीय सदानंद दास के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम लोकनियां स्थित आरोपी �