जिला कलेक्टोरेट स्थित आस्था कक्ष में शुक्रवार को शाम 4 बजे माहौल उस वक्त भावुक हो गया, जब जिले के 16 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस गरिमामय समारोह में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सेवानिवृत्त हो रहे सभी साथियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।