जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर के बाद अब सन सीटी में बड़ी सेंधमारी, चोरों ने तीन घंटे में ₹16 लाख का माल किया पार, CCTV फुटेज आया सामने
दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब जगदलपुर शहर में एक बार फिर लाखों की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।