बालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव के पांचवे दिन सुबह से पूजा-अर्चना शुरू हुई। शुक्रवार सुबह 11 बजे सुप्रभात पूजा के बाद पूजा मंडप में भगवान का फूलों से अलंकरण कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में कुमकुम पूजा की। मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन हुई कुमकुम पूजा के लिये टेंपल कमेटी की ओर से पूजन सामग्री दी गई थी।