अरवल: अरवल में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मनोनीत पदाधिकारियों ने ली शपथ
Arwal, Arwal | Aug 16, 2026 अरवल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मनोनीत उपाध्यक्ष बबन पासवान एवं उपसचिव मो. शमशाद आलम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर अध्यक्ष अमितेश कुमार मंटू ने की। निगरानी मंडल के अध्यक्ष सह अधिवक्ता निसार अख्तर अंसारी ने संविधान का पाठ कराते हुए दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके दायित्वों की जानकारी दी।