श्रीनगर: खुट्टी हसैली गांव में पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 खुट्टी हसैली गांव में शुक्रवार को एक बजे शराब के नशे में मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। घटना को लेकर घायल महिला सुमित्रा देवी ने बताई कि हम अपने आंगन में बैठी थी। इसी दौरान पङोस के दिपक ऋषि शराब के नशे में अपने पत्नी सुभद्रा देवी को लेकर आया और बिना कुछ बोले गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ लाठी लेकर मारपीट करने लगा।