बक्सर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रधान जिला जज ने न्यायालय परिसर में तंबाकू त्यागने की शपथ दिलाई
Buxar, Buxar | Jun 1, 2026 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब की अध्यक्षता में किया गया।