Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

कुशलगढ़ डकैती का खुलासा: अंतरराज्यीय गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 6 किलो चांदी के जेवर बरामद बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में हुई करोड़ों की डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6 किलो चांदी के जेवर बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि वारदात की साजिश ब्याज के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते रची गई थी। मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के घर की रेकी की और पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। #Banswara #Kushalgarh #DungarpurNews #RajasthanNews #PoliceAction

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

MORE NEWS

‘जंगल में मोर नाचा किसने देखा...’ वन विभाग में लाखों के काम बिना टेंडर, आधा भुगतान भी जारी! 

मुख्यमंत्री की योजना में खेल, 21 एमपीटी निर्माण कार्यों पर सवाल 

CMO Rajasthan Sanjay Sharma 

#vanvibhag #cut2cutlive

‘जंगल में मोर नाचा किसने देखा...’ वन विभाग में लाखों के काम बिना टेंडर, आधा भुगतान भी जारी! मुख्यमंत्री की योजना में खेल, 21 एमपीटी निर्माण कार्यों पर सवाल CMO Rajasthan Sanjay Sharma #vanvibhag #cut2cutlive

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

डूंगरपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

डूंगरपुर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। देवल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित 'नशा मुक्ति भारत अभियान' के तहत उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नशे के सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इससे पहले वे उदयपुर से सड़क मार्ग के जरिए देवल पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचे और रात्रि भोजन के उपरांत बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

#Dungarpur #Rajasthan #Governor #HaribhauBagade #NashaMukti DrugFreeIndia

डूंगरपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ डूंगरपुर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। देवल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित 'नशा मुक्ति भारत अभियान' के तहत उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नशे के सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए युवाओं से स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इससे पहले वे उदयपुर से सड़क मार्ग के जरिए देवल पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचे और रात्रि भोजन के उपरांत बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। #Dungarpur #Rajasthan #Governor #HaribhauBagade #NashaMukti DrugFreeIndia

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

पत्नी की हत्या कर हादसे का दिया था रूप, पति को उम्रकैद

प्रतापगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव को हादसे का रूप देने वाले आरोपी पति को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सेशन जज आशा कुमारी ने आरोपी लक्ष्मण मीणा पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पाडलिया गांव का है, जहां 25 मई 2024 को देवली बाई का शव झनिया पुलिया के नीचे मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। हत्या के बाद उसने शव को बाइक से पुलिया के नीचे फेंककर हादसे का रूप देने की कोशिश की। अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह और 47 दस्तावेज पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।

#Pratapgarh #CrimeNews #RajasthanNews #LifeImprisonment #MurderCase

पत्नी की हत्या कर हादसे का दिया था रूप, पति को उम्रकैद प्रतापगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव को हादसे का रूप देने वाले आरोपी पति को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सेशन जज आशा कुमारी ने आरोपी लक्ष्मण मीणा पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पाडलिया गांव का है, जहां 25 मई 2024 को देवली बाई का शव झनिया पुलिया के नीचे मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। हत्या के बाद उसने शव को बाइक से पुलिया के नीचे फेंककर हादसे का रूप देने की कोशिश की। अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह और 47 दस्तावेज पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। #Pratapgarh #CrimeNews #RajasthanNews #LifeImprisonment #MurderCase

Dungarpur, Dungarpur | Aug 7, 2026

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग तेज, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

बांसवाड़ा में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू करने, सभी विश्वविद्यालयों में समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती, स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

#Banswara #ABVP #StudentUnionElection #StudentPolitics #GovindGuruUniversity

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग तेज, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन बांसवाड़ा में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू करने, सभी विश्वविद्यालयों में समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती, स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। #Banswara #ABVP #StudentUnionElection #StudentPolitics #GovindGuruUniversity

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026