पत्नी की हत्या कर हादसे का दिया था रूप, पति को उम्रकैद
प्रतापगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव को हादसे का रूप देने वाले आरोपी पति को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सेशन जज आशा कुमारी ने आरोपी लक्ष्मण मीणा पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पाडलिया गांव का है, जहां 25 मई 2024 को देवली बाई का शव झनिया पुलिया के नीचे मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। हत्या के बाद उसने शव को बाइक से पुलिया के नीचे फेंककर हादसे का रूप देने की कोशिश की। अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह और 47 दस्तावेज पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।
#Pratapgarh #CrimeNews #RajasthanNews #LifeImprisonment #MurderCase