Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

कतडततडथ थबददब थफदबल थभरबर

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 12 जून 2026

सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण मुक्ति को लेकर जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण निष्कासन, दुर्घटना नियंत्रण तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अवलोकन से हुई। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप जिला स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स के औपचारिक गठन पर भी सहमति बनी, जो विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान आधारित कार्यप्रणाली के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का संचालन एवं अनुश्रवण करेगी।

बैठक में एनएच-80 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत व्यावसायिक संरचनाओं, अवैध पार्किंग तथा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान एवं उनके निराकरण के उपायों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित अतिक्रमणों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा क्षेत्र एवं राइट ऑफ वे (ROW) को अतिक्रमणमुक्त बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित अवधि के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एनएचएआई के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में हाईवे सर्विलांस टीम के गठन, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने, एंबुलेंस एवं रिकवरी क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी विचार किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में आज प्रातः बेगूसराय जिले में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों एवं एक चालक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभू नाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 12 जून 2026 सड़क सुरक्षा एवं अतिक्रमण मुक्ति को लेकर जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित। जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण निष्कासन, दुर्घटना नियंत्रण तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अवलोकन से हुई। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप जिला स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स के औपचारिक गठन पर भी सहमति बनी, जो विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान आधारित कार्यप्रणाली के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का संचालन एवं अनुश्रवण करेगी। बैठक में एनएच-80 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत व्यावसायिक संरचनाओं, अवैध पार्किंग तथा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान एवं उनके निराकरण के उपायों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित अतिक्रमणों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा क्षेत्र एवं राइट ऑफ वे (ROW) को अतिक्रमणमुक्त बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित अवधि के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एनएचएआई के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में हाईवे सर्विलांस टीम के गठन, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने, एंबुलेंस एवं रिकवरी क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी विचार किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में आज प्रातः बेगूसराय जिले में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों एवं एक चालक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभू नाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 12, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 12.06.2026

आज दिनांक 12.06.2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर लखीसराय समाहरणालय परिसर से श्रम विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास बाल श्रम की किसी भी घटना की सूचना संबंधित विभाग को दें तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें।
प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-सहभागिता बढ़ाना एवं बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के क्रम में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बाल श्रम नहीं रखने एवं इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए संकल्प लेते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, श्रम अधीक्षक श्री संजय कुमार चौधरी, श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, विकासार्थ एनजीओ की सचिव सुनीता सिंहश्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजीत कुमार, आशीष कुमार, राम जीवन कुमार, अनिकेत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 12.06.2026 आज दिनांक 12.06.2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर लखीसराय समाहरणालय परिसर से श्रम विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास बाल श्रम की किसी भी घटना की सूचना संबंधित विभाग को दें तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें। प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-सहभागिता बढ़ाना एवं बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के क्रम में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बाल श्रम नहीं रखने एवं इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए संकल्प लेते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, श्रम अधीक्षक श्री संजय कुमार चौधरी, श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, विकासार्थ एनजीओ की सचिव सुनीता सिंहश्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजीत कुमार, आशीष कुमार, राम जीवन कुमार, अनिकेत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 12, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 12 जून 2026

प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बताया गया कि शिविर के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह (SHG) लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन, सत्यापन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएं तथा प्रत्येक काउंटर पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था, प्रशिक्षित कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉल तथा पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में शिविर स्थल का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पूर्व से ही उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिकाधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।

प्रत्येक प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो शिविर के दोनों दिनों में स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
बैठक में ऑनलाइन प्रगति प्रतिवेदन, विभागवार समन्वय तथा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं लाभुकों की संख्या के नियमित संधारण पर भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को सफल एवं जनोपयोगी बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभू नाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती वंदना पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 12 जून 2026 प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक प्रखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि शिविर के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह (SHG) लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन, सत्यापन एवं लाभ वितरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएं तथा प्रत्येक काउंटर पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था, प्रशिक्षित कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉल तथा पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में शिविर स्थल का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पूर्व से ही उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिकाधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें। प्रत्येक प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो शिविर के दोनों दिनों में स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। बैठक में ऑनलाइन प्रगति प्रतिवेदन, विभागवार समन्वय तथा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं लाभुकों की संख्या के नियमित संधारण पर भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को सफल एवं जनोपयोगी बनाने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभू नाथ, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार स्थापना उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती वंदना पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 12, 2026

Lakhisarai, Bihar | Jun 12, 2026

राजद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन #bihar #lakhisarai #RJD #LaluYadav  
​ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को लखीसराय के सूर्यगढ़ा में बेहद उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। शहर के गढ़ी चौक स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव ने किया।
​इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस दौरान राजद के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के लिए लालू यादव द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया और उनके संघर्षों को नमन किया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का संपूर्ण राजनीतिक जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा, "लालू जी ने इन उपेक्षित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में खड़ा करने का साहस दिखाया, जिसे बिहार की जनता आज भी सम्मान के साथ याद करती है।"
​राजेश यादव ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए सत्ताधारी दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी केवल जुमलों की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे लालू प्रसाद यादव की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँ।
​इस आयोजन में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला प्रधान महासचिव कपिल देव दास, राज्य परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह, रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, राजेश कुमार प्रियदर्शी, नरेश ठाकुर, मनोज भारती, राजेंद्र प्रसाद साहू, फूल यादव और पंकज कुमार (असरगंज) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पार्टी की मजबूती और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

राजद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन #bihar #lakhisarai #RJD #LaluYadav ​ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को लखीसराय के सूर्यगढ़ा में बेहद उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। शहर के गढ़ी चौक स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव ने किया। ​इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस दौरान राजद के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के लिए लालू यादव द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया और उनके संघर्षों को नमन किया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का संपूर्ण राजनीतिक जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा, "लालू जी ने इन उपेक्षित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में खड़ा करने का साहस दिखाया, जिसे बिहार की जनता आज भी सम्मान के साथ याद करती है।" ​राजेश यादव ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए सत्ताधारी दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी केवल जुमलों की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे लालू प्रसाद यादव की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँ। ​इस आयोजन में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय नेता शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, जिला प्रधान महासचिव कपिल देव दास, राज्य परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह, रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, राजेश कुमार प्रियदर्शी, नरेश ठाकुर, मनोज भारती, राजेंद्र प्रसाद साहू, फूल यादव और पंकज कुमार (असरगंज) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पार्टी की मजबूती और एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 11, 2026