दिनांक 19.08.2026 को चानन प्रखंड अंतर्गत महजनवा, कछुआ और सतघरवा गाँव में किसान पंजीकरण, कृषि यंत्रीकरण, बिहार कृषि ऐप पंजीकरण, फॉर्मर रजिस्ट्री एवं उद्यान से संबंधित योजनाओं के निबंधन एवं किसानों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप के दौरान कृषि यंत्रीकरण योजना के संबंध में किसानों को जानकारी देते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्व-तैयारी के रूप में सभी इच्छुक किसानों का किसान पंजीकरण कराया गया। योजना के प्रारंभ होने पर जनजातीय क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए आवश्यक पंजीयन एवं अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इससे योजना के लागू होने के उपरांत पात्र किसानों को कृषि यंत्रों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय, श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन, श्री योगेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा तीनों जनजातीय ग्राम के सभी प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।