Public App Logo
Ambala Media:" अंबाला में चल रही प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर, नजदीक सोहनलाल स्कूल श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भक्तिमय वर्णन किया गया। कथा के दौरान रासलीला और भगवान श्रीकृष्ण के अक्रूर जी के साथ मथुरा प्रस्थान का प्रसंग सुनाया गया। मथुरा पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने धोबी का वध कर कंस का अंत किया और अपने माता-पिता देवकी और वासुदेव को कारागार से मुक्त कराया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उग्रसेन को पुनः मथुरा की राजगद्दी सौंप दी। इसके साथ ही कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह का सुंदर प्रसंग भी सुनाया। वहीं उद्धव संवाद के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के संदेश और ब्रज की गोपियों के प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया गया। उद्धव के ब्रज पहुंचने, गोपियों और राधा रानी से मिलने तथा श्रीकृष्ण के प्रति उनके अटूट प्रेम और विरह की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान श्रीकृष� - Ambala News