अतिक्रमण के विरोध में सरोजिनी कॉलोनी में जोरदार प्रदर्शन
“जनता के पैसों की बर्बादी बंद करो” के लगाए नारे
यमुनानगर, 17 अगस्त 2026:
आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को यमुनानगर की सरोजिनी कॉलोनी में मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल के सामने अवैध अतिक्रमण एवं सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के विरोध में जागरूक नागरिकों द्वारा जोरदार एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यमुनानगर नगर निगम द्वारा नियमों को ताक पर रखकर जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में पहले से किए गए अतिक्रमण को हटाए बिना ही सड़क निर्माण का कार्य करवाया गया, जबकि नियमानुसार पहले सार्वजनिक सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए था।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल के सामने सड़क के बीचों-बीच भूमिगत नाली का निर्माण किया गया है, जो भविष्य में सड़क को बार-बार तोड़ने और सरकारी धन की बर्बादी का कारण बन सकता है।
प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा यदि जांच में किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही अथवा नियमों की अनदेखी सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक जनहित में आवाज उठाई जाती रहेगी।
मुख्य मांगें:
- सभी अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं।
- अतिक्रमण हटाए बिना किए गए सड़क निर्माण की जांच हो।
- सड़क के बीच बनाई गई भूमिगत नाली की तकनीकी जांच हो।
- नगर निगम अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो।
- सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
Viral video....