Bokaro में National Archery का बड़ा मुकाबला शुरू !
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को बोकारो के मोहन कुमार मंगलमय स्टेडियम में National Ranking Archery Tournament का उद्घाटन किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने झारखंड को ‘Land of Archery’ बताते हुए कहा कि राज्य में खासकर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, आधुनिक उपकरण और अवसर मिलने पर झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बना सकते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य ऊंचा रखने, अनुशासन को ताकत बनाने और तकनीक व मानसिक एकाग्रता को लगातार मजबूत करने का आह्वान किया।
🇮🇳 देशभर से पहुंचे खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
#bokaro #Jharkhand #Archery #NationalRankingArchery
Chas, Bokaro | Aug 19, 2026