सेवढ़ा: एसपी ने डीपार और थरेट के थाना प्रभारियों को टीआई के स्टार लगाए
Seondha, Datia | Sep 8, 2026 सेवढ़ा ब्लॉक के दो थाना प्रभारियों सहित जिले के चार उप निरीक्षकों को पदोन्नति मिली है। डीपार थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर, थरेट थाना प्रभारी प्रियंका यादव, सविता शर्मा और स्वेता सिकरवार को उप निरीक्षक (SI) से निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नत किया गया है। मंगलवार को दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने सभी को स्टार लगाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी